{"_id":"5f60fa228ebc3e164b3e4665","slug":"married-women-died-in-mysterious-condition-hardoi-news-knp582851453","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की आग से जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की आग से जलकर मौत
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला ऊंचाथोक में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में नवविवाहिता आग से झुलस गई। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर केरोसिन डालकर जलाने का आरोप लगाया है।
ऊंचाथोक निवासी रोली (22) पत्नी सत्यपाल मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए।
चिकित्सक ने हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम छितरामऊ निवासी राजीव ने बताया कि बहन रोली की शादी 7 मई 2020 को थी। ससुराली दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग कर बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन पर केरोसिन डालकर जलाकर हत्या कर दी है। पीड़ित ने शहर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।