फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   As the sky cleared, the sun came out

Hardoi News: आसमान हुआ साफ तो निकली धूप, दो डिग्री चढ़ा अधिकतम पारा

Sun, 01 Nov 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
As the sky cleared, the sun came out
हरदोई। जिले में अर्नब तूफान का असर रविवार की दोपहर तक समाप्त हो गया और इसके बाद आसमान साफ हो गया। आसमान साफ होते ही तेज धूप निकल आई। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी डेढ़ डिग्री चढ़ गया। दिन में धूप निकलने से किसानों ने अपनी उपज को फिर से काटना शुरू कर दिया। दिन में तापमान बढ़ा है लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड की दस्तक शुरू हो गई।
विज्ञापन

तूफान के असर से बृहस्पतिवार से शनिवार तक मौसम खराब रहा। बृहस्पतिवार की शाम को बारिश होने के बाद शुक्रवार और शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। हालांकि, बीच में धूप निकली थी, लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिखा। बारिश और बादलों की वजह से मौसम सर्द हो गया था। लेकिन, रविवार दोपहर तक आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। इससे तापमान बढ़ना शुरू हो गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिन के मौसम में बदलाव महसूस किया गया। आर्द्रता सुबह 91 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा पूर्व दिशा से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन


दिन में गर्माहट, सुबह-शाम ठंडक
मौसम वेधशाला ने आने वाले कुछ दिनों में दिन के तापमान कुछ बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद मौसम सर्द होना शुरू हो जाएगा। आसमान साफ रहने पर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में उछाल आ सकता है। वैसे रात और सुबह के समय हल्की ठंडक की दस्तक होना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed