{"_id":"61e84946d55d1b282435e712","slug":"married-women-died-hardoi-news-knp676223116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी के चलते विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के चलते विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरवा में बीमार विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
शंकरपुरवा निवासी मनमोहन पांडे की पत्नी रश्मि (26) लंबे समय से बीमार थी। ससुरालियों ने कई जगह उसका इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को ससुराल में रश्मि की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई अनुज निवासी सादुल्लापुर थाना सांडी ने बताया कि रश्मि की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी।
बहन की एक पुत्री है। अनुज ने बहनोई पर बहन के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा तहरीर पुलिस को दी। लालपालपुर चौकी प्रभारी राकेश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि महिला की बीमारी के कारण मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।