{"_id":"61c75e4af3372b120f10942e","slug":"married-women-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp6716885123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आशा गांव में शुक्रवार देर शाम नवविवाहिता का शव ससुराल में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलालपुर गांव निवासी शीलू (22) की शादी जून 2021 में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शुक्रवार देर शाम शीलू का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।
पति ने घटना की सूचना ससुर रतनलाल को दी। मौके पर पहुंचे रतनलाल ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में अंगूठी, बाइक की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। कोतवाली प्रभारी गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। मायके वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।