फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women deadbody found at tapu

टापू के किनारे बरामद हुआ विवाहिता का शव

Thu, 10 Oct 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
married women deadbody found at tapu
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नंदना में मायके से सोमवार सुबह लापता हुई विवाहिता का शव गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर रामगंगा नदी में बने टापू के किनारे मंगलवार सुबह मिला। पोस्टमार्टम कराने के बाद ससुराली शव लेकर एटा चले गए।
विज्ञापन

ग्राम नंदना निवासी राम विलास मजदूर हैं। मई में उन्होंने पुत्री नेहा (20) की शादी एटा जनपद के ग्राम व थाना नयागांव निवासी अरविंद के साथ की थी। अरविंद खेती करता है। दो माह पहले नेहा मायके आई थी। सोमवार सुबह नेहा लापता हो गई। पिता व अन्य परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तो गांव से ही निकली रामगंगा नदी के किनारे उसका दुपट्टा और चप्पलें पड़ी मिलीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने नेहा के नदी में डूबने की आशंका जताई। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नेहा का शव गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर मगरौरा के निकट रामगंगा नदी में स्थित टापू के किनारे पड़ा मिला। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतका के पति अरविंद को शव सौंप दिया गया। अरवल थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों ने नेहा के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed