फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman's body found hanging, in-laws accused of murder

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, ससुराल वालों पर लगा हत्या का आरोप

Thu, 07 Aug 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, in-laws accused of murder
माधौगंज। गौरा गांव निवासी विवाहिता का शव बृहस्पतिवार की सुबह फंदे पर लटकता मिला। मृतका के भाई ने पति व ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र के रज्जाकपुर निवासी मोहम्मद नसीम ने पुत्री आफरीन (19) का निकाह पांच अप्रैल को थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी सलमान के साथ किया था। बृहस्पतिवार की सुबह आफरीन का शव कमरे में लटकता मिला। मृतका के पति ने उसके भाई रफीक को मौत की सूचना दी। बहन की ससुराल पहुंचे रफीक ने मौत के हालात पर संदेह जताया और पुलिस को सूचना दे दी। मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बताया कि बुधवार की रात 10.30 बजे आफरीन ने मां किस्मतुन को फोन करके बताया था कि उसका पति, सास, नंद उसको मारा पीटा है। उसको कमरे में बंद कर दिया है। वह दहेज में दो लाख रुपये और चार पहिया की गाड़ी न देने पर तलाक व उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। किस्मतुन ने उससे बृहस्पतिवार को घर आकर बात करने की बात कही थी। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed