{"_id":"691a11a6b199650897017116","slug":"married-womans-body-found-hanging-family-alleges-she-was-beaten-to-death-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140410-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विवाहिता का फंदे पर मिला शव, परिजन बोले-पीटकर हत्या की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विवाहिता का फंदे पर मिला शव, परिजन बोले-पीटकर हत्या की गई
विज्ञापन
फोटो-18- रोशनी। फाइल फोटो
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दसेनामऊ का मामला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कंधा, हाथ और जांघ पर चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दसेनामऊ में शनिवार दोपहर विवाहिता ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकलवाया। मृतका के पिता ने दामाद समेत तीन पर पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर तीन चोट के निशान भी मिले हैं।
उन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के राजेंद्र ने साल 2019 में पुत्री रोशनी (32) की शादी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दसेनामऊ निवासी वीरेंद्र से की थी। वीरेंद्र मुंबई में ऑटो चालक हैं। 10 दिन पहले वह गांव आए थे। वीरेंद्र के मुताबिक, शनिवार दोपहर के समय रोशनी कमरे में चली गईं।
देर तक बाहर न आने पर वह कमरे की ओर गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसपर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो साड़ी के फंदे से रोशनी का शव लटका मिला। मृतका के पिता राजेंद्र के मुताबिक, उन्हें रिश्तेदारों के माध्यम से पुत्री की मौत की सूचना मिली। फिर रात के समय वह दसेनामऊ पहुंचे।
विज्ञापन
राजेंद्र ने बताया कि वीरेंद्र बच्चा नहीं चाहता था। इसके बावजूद दो बच्चे होने से वह नाराज रहता था। वीरेद्र, उसका पिता और भाई रोशनी के साथ मारपीट करते थे। जिससे वह परेशान रहती थी। शनिवार को आरोपियों ने रोशनी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
मृतका के परिवार में पति, एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाएं कंधे, हाथ और जांघ पर चोट के निशान मिले हैं। फंदा लगने से मौत की बात सामने आई है। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।