फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman who went to take bath dies under suspicious circumstances

Hardoi News: नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 06 Jun 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Married woman who went to take bath dies under suspicious circumstances
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के पासामऊ गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नहाने गई विवाहिता को अचेत पड़ा देख परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहां चिकित्सीय परीक्षण में डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के पासामऊ गांव निवासी मनोज फल और सब्जी की फेरी लगाते हैं। उनका विवाह करीब 13 साल पहले कछौना कोतवाली क्षेत्र के भदसेन गांव निवासी अनुराधा (32) के साथ हुआ था। मृतका के ससुर शिव सागर ने बताया कि शनिवार सुबह वह खेत पर चले गए और मनोज काम पर निकल गया। घर में अनुराधा के अलावा सास मिथलेश और तीन मासूम बेटियां थीं।
विज्ञापन

बताया कि सुबह करीब 10 बजे खाना बनाने के बाद अनुराधा नहाने चली गई। इस बीच बड़ी बेटी साक्षी (8) घर के अंदर गई थी जिसने अपनी मां को अचेत पड़ा देखा। उसने आकर अपनी दादी को बताया तो उन्होंने फोन कर जानकारी दी। घर आने पर वह लोग अनुराधा को मेडिकल कॉलेज लेकर आ गए। इमरजेंसी में डाॅक्टरों ने अनुराधा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सागर ने बताया कि वह बीमार रहती थीं और उनकी मौत हृदयाघात से हुई है। उधर, इमरजेंसी चिकित्सकों ने मृतका के शारीरिक लक्षणों को देखते हुए करंट लगने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस की प्रथम सूचना रिपोर्ट में भी मौत का कारण इलेक्ट्रिक शॉक ही दर्शाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया
अनुराधा की तीन बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी का जन्म अभी ढाई माह पहले ही हुआ है। ससुर ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी साक्षी के अलावा एक चार साल की बेटी माही और एक ढ़ाई माह की बिटिया है। बताया कि अनुराधा काफी दिनों से बीमार थीं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed