{"_id":"69ee477f2750e455a10543a8","slug":"married-woman-dies-viscera-preserved-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148739-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विवाहिता की मौत, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विवाहिता की मौत, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के शहब्दा में संदिग्ध हालात में रविवार सुबह विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाए जाने की आशंका में पोस्टमार्टम कराया गया। वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के शहब्दा निवासी टिंकल खेती करते हैं। शनिवार को वह क्योंटी ख्वाजगीपुर निवासी अपनी पत्नी के फूफा के घर एक समारोह में गए थे। उनकी पत्नी पूजा (35) घर में अकेली थीं। बताया कि रविवार सुबह पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। इस पर वह पूजा को लेकर सीएचसी माधौगंज गए। यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार कर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी हालत बिगड़ जाने पर चिकित्सक ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय नयागांव मुबारकपुर के पास पूजा ने दम तोड़ दिया।
इस पर टिंकल पत्नी का शव लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। देहात कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए विसरा सुरक्षित किया है।