फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के खजुरहरा में रविवार देर शाम विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद विवाहिता का पति गुजरात से आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ससुर के मुताबिक, विवाहिता सांस की बीमारी से परेशान थी।
विज्ञापन

खजुरहरा निवासी धीरज गुजरात में मजदूरी करता है। उसके पिता नंदराम ने बताया कि धीरज ने दो साल पहले नेपाल निवासी शिवानी (25) से प्रेम विवाह किया था। शिवानी गांव में सास ससुर के साथ रहती थी। दावा है कि शिवानी को सांस की बीमारी थी और उसका इलाज कराया जा रहा था। रविवार देर शाम शिवानी की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया। धीरज और शिवानी के परिजनाें को सूचना दी गई। सोमवार दोपहर बाद धीरज गांव पहुंचा। दावा है मायके वाले नहीं पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed