फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman dies during childbirth, husband accused of medical negligence

Hardoi News: प्रसव के दौरान विवाहिता की मौत, पति पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Wed, 13 May 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies during childbirth, husband accused of medical negligence
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के उसरहा गांव में प्रसव के दौरान एक विवाहिता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतका के पिता ने दामाद पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


उसरहा निवासी लल्ला की पत्नी अर्चना (22) गर्भवती थीं। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। लल्ला ने बताया कि प्रसव के दौरान अर्चना की तबीयत बिगड़ गई तो चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अर्चना की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस पर वह लोग शव लेकर देर शाम गांव आ गए। जानकारी मिलने पर अर्चना के पिता बघौली थाना क्षेत्र के मरेउरा निवासी हरिपाल भी उसरहा पहुंचे। यहां उन्होंने लल्ला पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शोर शराबा करने के साथ ही पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची कछौना कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया। इस पर परिजन शांत हो गए। कछौना थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन से शिकायत ले ली जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed