{"_id":"68e698033db4e6c4020c79b2","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-for-not-getting-a-car-in-dowry-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138554-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
पाली। दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। पति समेत सात ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप है।
पैंतापुर निवासी राम सनेही पूर्व सैनिक हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि बेटी रीता की शादी चार जून को फर्रुखाबाद के पैथानखुर्द बुजुर्ग गांव निवासी बादल के साथ हुई थी। राम सनेही का दावा है कि शादी में लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए थे। विदाई के दौरान बेटी के पति बादल, ससुर वीरेंद्र सिंह, सास मिथलेश, जेठ शिवम, जेठानी सोनम, ननद सीता और पारुल ने दहेज में कार की मांग कर दी। उस समय जैसे-तैसे उसने समझाकर विदाई कर दी। बाद में ससुरालीजन फिर से कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करने लगे।
आरोप है कि बीती 23 अगस्त को वह बेटी की ससुराल पहुंचे। इस दौरान समझौते का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।