{"_id":"61631ab08ebc3e626a6f7727","slug":"married-to-death-in-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp657507741","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। ग्राम गुजरई निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को उसका शव घर से कुछ दूर एक पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजरई निवासी चंद्रावती (23) का शव रविवार को घर के पास पेड़ पर फांसी पर लटकता पाया गया। विवाहिता का शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। इधर, सूचना मिलने पर चंद्रावती के पिता सूबेदार निवासी ग्राम बसंतपुर थाना कछौना परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
पिता सूबेदार ने बताया कि उन्होंने चंद्रावती की शादी डेढ़ साल पहले गुजरई निवासी महेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति महेश दहेज के लिए बेटी को परेशान करने लगा।
विज्ञापन
पिता सूबेदार ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। बताया कि जब वह मौके पर आए तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।