फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married parents who blew himself

विवाहिता ने मायके में खुद को फूंका

Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 05 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Married parents who blew himself
महिला ने खुद को आग लगाई - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। मायके में रह रही विवाहिता ने रविवार रात खुद को आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और तीन महीने पहले वह ससुराल से लौट कर मायके आई थी। ही वह मायके आई थी। मृतका के पिता ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


अतरौली थाना क्षेत्र के महगवां निवासी सविता (20) पुत्री कमलेश की शादी करीब छह महीने पहले संडीला कोतवाली के लोनी खेड़ा गांव निवासी विलास के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीना बाद सविता मानसिक रूप से बीमार हो गई। इसक ी जानकारी दामाद ने उसे दी थी। इसके चलते तीन महीने पहले वह उसे विदा कराकर महगवां ले आया था।

विज्ञापन

 

कमलेश के मुताबिक यहां पर वह उसका लखनऊ के डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। रविवार शाम करीब सात बजे सविता ने कमरे के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली थी। चीख पुकार मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी थाना इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही उनको कोई तहरीर मिली है। फिर भी वह पड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed