फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married in-law died in suspicious circumstances

ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 02 Oct 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 02 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Married in-law died in suspicious circumstances
महिला की मौत के बारे में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amarujala

हरदोई। पिहानी कोतवाली के अमौना गांव में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लालच में जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष क ी सूचना पर पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


सीतापुर के थाना पिसावां के शिवसिंह पुरवा गांव निवासी श्रीपाल ने पुत्री प्रियंका (27) की शादी छह साल पहले अमौना निवासी नाहल सिंह के साथ की थी। प्रियंका के तीन माह की पुत्री है। श्रीपाल ने बताया कि शनिवार शाम लगभग छह बजे नाहल ने उसको फोन पर प्रियंका की मौत होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


गांव के कुछ लोगों के साथ रात 9 बजे वह अमौना पहुंचा। उसने बताया कि प्रियंका का शव आंगन में रखा था, तथा मुंह से झाग निकल रहा था। उसका आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। जबकि शादी के समय में तय दानदहेज की सभी शर्तो को पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद भी वह लोग आए दिन उसे मारपीट का प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी शिकायत प्रियंका ने कई बार फोन पर की थी। मृतका के पति नाहल का कहना है कि शनिवार पांच बजे प्रियंका और उसने चारा खांदा था। इसके थोड़ी देर बाद प्रियंका को उल्टी आने लगी।


वह गांव के एक डॉक्टर क ो बुला लाया था। उसने दौरा पड़ने की बात कहते हुए केवल पानी पिलाने की बात  कही थी। इसके बाद लगभग छह बजे घर पर ही प्रियंका ने दम तोड़ दिया। कोतवाल धर्मेश शाही ने बताया कि मायके पक्ष की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed