{"_id":"598b524e4f1c1bad518b45f4","slug":"married-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनार थानाक्षेत्र के ग्राम नस्यौली डामर में मंगलवार रात पति ने दहेज के लिए पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह पहुुंचे विवाहिता के परिजनों को शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। घटना के बाद ससुरालीजन भाग गए। मृतका के पिता की तहरीर पर पति, जेठानी और ननद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका का ससुर पहले से ही जेल में बंद है।
विज्ञापन
नस्यौली डामर निवासी दिनेश की पत्नी जूली (22) ने मंगलवार रात अपने पिता पचदेवरा थानाक्षेत्र के ग्राम बरुआरा निवासी रामप्रकाश सिंह को फोन किया था। फोन पर उसने दिनेश द्वारा पिटाई किए जाने की बात कहते हुए जान बचाने की गुहार लगाई थी। इस पर रामप्रकाश ने बुधवार सुबह नस्यौली डामर आने की बात जूली से कही थी। बुधवार सुबह जब रामप्रकाश दिनेश के घर पहुंचे तो बाहर से दरवाजा बंद था और उसमें कुंडी पड़ी थी। रामप्रकाश ने दामाद को पुकारा लेकिन कोई आवाज न आने पर कुंडी खोलकर घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
आंगन में चारपाई पर जूली का शव पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे। इस पर रामप्रकाश चीख पड़ा तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। कुछ देर बाद रामप्रकाश ने लोनार थाने में फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। उनकी देखरेख में शव का पंचनामा भरा गया। रामप्रकाश ने बताया कि जूली का पति दिनेश आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
दिनेश के पिता महेश फर्जीवाड़े के एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध है। आरोप है कि मिलाई पेशी आदि के लिए वह जूली से रुपये मांगता था। न देने पर पिटाई करता था। मृतका के पिता ने दिनेश, उसकी भाभी सविता और बहन रजनी पर पीट-पीटकर हत्या करने की तहरीर लोनार थाने में दी। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि ससुरालीजन फरार हैं।
तो अवैध संबंधों में हुई हत्या
पुलिस सूत्रों की मानें तो कि हत्या का कारण सिर्फ दहेज ही नहीं है। इसके पीछे अवैध संबंध भी निकल कर सामने आ रहे हैं। मृतका के पिता रामप्रकाश ने भी पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि दिनेश के बड़े भाई अवधेश की मौत हो चुकी है। आरोप लगाया कि अवधेश की पत्नी सविता के साथ दिनेश के संबंध हैं। इसी का विरोध करने के कारण जूली की पिटाई की जाती थी। जूली और दिनेश का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। अभी न तो जूली के कोई संतान थी और न ही सविता के। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहलू पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।