{"_id":"58ac80824f1c1b0a53b24525","slug":"married-caused-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव भवानीपुर थाना बघौली निवासी हरपाल सिंह ने अपनी बेटी नेहा (19) का विवाह 27 अप्रैल 2016 को गांव काकूमऊ निवासी गुरुविंदर सिंह के साथ की थी। मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे नेहा ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
परिजनों के शोरगुल मचाने पर ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। वहीं मायके पक्ष से भी लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर मारकर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पिता हरपाल का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। जिसे पूरी करने में वह सक्षम नहीं था। इसके लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। जिसकी तहरीर मृतका के पिता ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।