फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Marriage finalised after Instagram love affair, groom turns out to be someone else during Jaimala

Hardoi News: इंस्टाग्राम पर मोहब्बत के बाद तय हुई शादी, जयमाल में दूसरा निकला दूल्हा

Wed, 13 May 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Marriage finalised after Instagram love affair, groom turns out to be someone else during Jaimala
- शाहाबाद कोतवाली में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज- दूल्हा बनकर आए युवक की हुई पिटाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहाबाद। इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती शादी तक जा पहुंची। युवक शाहाबाद आकर एक बार युवती से मिल भी गया। 12 मई को शादी की बात तय हुई। मध्य प्रदेश के छतरपुर से युवक अपने परिचितों के साथ शाहाबाद आया। यहां युवती ने यह कहकर शादी करने से इनकार कर दिया कि जो युवक पहले मिल गया था, वह कोई और था। इसके बाद शादी के लिए सजे लॉन में युवक और उसके साथियों की पिटाई हुई। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
शाहाबाद नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती के माता पिता की मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी हो गई है। युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी राहुल मिश्रा से हुई थी। राहुल ने खुद को भारतीय सेना में कार्यरत बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दावा है कि राहुल ने शाहाबाद आकर उससे शादी करने की बात कही। युवती की बड़ी बहन की सहमति से 12 मई को शादी की बात तय हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को बरात पहुंची, तो जमकर खातिरदारी भी हुई। इसी बीच युवती ने दूल्हे को देखा, तो वह अचरज में पड़ गई। युवती का कहना था कि उससे मिलने आया राहुल दूसरा है, जबकि दूल्हा बनकर आए शख्स से उसकी कोई बात नहीं हुई। इसको लेकर मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मध्य प्रदेश के छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गटवेरा निवासी देवेंद्र सिंह परमार, मंगलदीन, रामऔतार वाजपेयी, मुकेशन सेन, लखरावन निवासी मुलायम यादव और पहाड़िया निवासी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हा बनकर आए देवेंद्र का दावा है कि युवती की बातचीत उसी से होती थी। किसी राहुल को न जानने की बात भी उसने कही। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि राहुल मिश्रा समेत 10 लोगों पर धोखाधड़ी और षड़यंत्र रचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी से क्या बताएं, विवेचना में पता चलेगा
कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर पूर्व में आया शख्स दूसरा था तो फिर देवेंद्र को कैसे पता चला कि बरात लेकर कब और कहां जाना है। सवाल यह भी है कि अगर बातचीत देवेंद्र से हो रही थी तो फिर राहुल बनकर कौन युवती से मिलने गया था। कोतवाल का कहना है कि सीडीआर और साइबर विशेषज्ञों की मदद से विवेचना में काफी कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed