फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Marriage advice to simplify

शादी-ब्याह को आसान बनाने की नसीहत

Fri, 29 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 29 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Marriage advice to simplify
शादी - फोटो : AmarUjala

पिहानी (हरदोई)। मोहल्ला कोटकलां में हुए समाज सुधार जलसे में तरीका-ए-रसूल की पैरवी करने का आह्वान किया गया। उलमा-ए-कराम ने शादी-ब्याह में फिजूलखर्ची से होने वाले नुकसान पर चर्चा की। पानी टंकी के निकट मैदान पर सुन्नी धर्मगुरु मौलाना रुहउल्लाह बिहारी की अध्यक्षता में हुए जलसे में काजी-ए-शहर जसपुर (उत्तराखंड) मुफ्ती एखलाक ने कहा कि नबी ने जो किया वही तरीका कामयाबी की तरफ ले जाने वाला है।

विज्ञापन


नबी के तर्जे जिंदगी को अपना कर दुनिया में भी इज्जत पाई सकती है। उन्होंने कहा कि नबी का तरीका समझना है तो सहाबा-ए-कराम के जीवन को पढ़ें। उन्होंने कहा कि तमाम बुराइयां बेपर्दगी के कारण पनप रही हैं। पर्दा रहमत है और बेपर्दगी लानत। मुस्लिम बेपर्दगी से बचने का एहतमाम करें। इससे पहले जहांगीराबाद से आए मौलाना इस्लामुलहक ने कहा कि नमाज और कुरआन से दूरी हमारे समाज में व्याप्त तमाम समस्याओं की जड़ है। कुरआन में तमाम समस्याओं का हल मौजूद है। अगर हम पूरी तरह से कुरआनी तालीमात पर अमलपैरा हो जाएं तो इस धरती पर ही स्वर्ग का अनुभव होने लगेगा।
विज्ञापन


उन्होंने शादी- ब्याह में प्रचलित गैर इस्लामिक रस्मोरिवाज को मिटाने पर जोर देते हुए कहा कि हमने निकाह को इतना कठिन और खर्चीला बना दिया कि गरीब घरों में बेटियाें की उम्र ढल रही हैं। निकाह को इस्लामी दायरे में करें। शादी आसान होगी तो गरीब बच्चियों के लिए भी आसानी होगी। मौलाना सगीर कासमी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम की शुरुआत कारी अलताफ की तिलावते कुरआन से हुई थी। इस दौरान हकीमुद्दीन हैरत ने नात पढ़ी। संचालन मौलाना सबीहुद्दीन कासमी ने किया। कार्यक्रम के दौरान मौलाना तुफैल, मौलाना अतीकुर्रहमान व हाफिज़ जैनुद्दीन ने सक्रियता के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed