फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   marpeet

विवादित भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष भिड़े, नौ घायल

Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
marpeet
फोटो-33- मौके पर तैनात पुलिस बल। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के मोहल्ला काजी सरायं में बुधवार दोपहर खाली पड़ी भूमि पर कब्जेदारी के विवाद में दो पक्षों में लाठियां चल गईं। पथराव भी किया गया, इसमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बलवा समते अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पाली नगर के मोहल्ला काजीसराय दक्षिणी निवासी गंगादयाल (62 ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि भूमि को लेकर उसका मोहल्ले के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तसब्बर पुत्र मगल्ले, मुनव्वर पुत्र तसब्बर, मुलायम पुत्र जमीर, बारिश पुत्र आशिक, आशिक पुत्र बिलायत, कल्लू पुत्र मलायम, सग्गन पुत्र तजम्मुल, मुजीब पुत्र सग्गन, वसीम पुत्र मुलायम, सलमान पुत्र रमजान, अमन पुत्र रमजान, यूसुफ पुत्र इस्लाम ने उसके घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी डंडे लेकर घुसे आरोपियों ने घर में मौजूद उसके बेटों, महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और किसी तरह बीच बचाव कराया।
मारपीट में वह और उसकी पत्नी पत्नी मुन्नी देवी (58), बेटा वीर बहादुर (30), विजय कुमार (27), संजय (23) व संतोष (18) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से तसब्बर पुत्र मग्गले ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर उसकी बेटी घर के सामने बंधे बैलों को चारा डालने गईं थीं।
इसी बीच वहां आए संतोष पुत्र गंगा दयाल ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की और उसे मकान में खींचकर ले जाने लगे। बेटी के शोर मचाने पर वह, उसकी पत्नी साबिरा व बहन नन्ही बेगम मौके पर पहुंची।
इस पर गंगा दयाल, उसके पुत्र वीरू, उसके भाई मोनू व सोनू, रजनीश व संतोष, रामनिवास व श्याम सुंदर पुत्रगण नत्थूलाल, रामरूप पुत्र नत्थूलाल, नरेश व शिवकुमार पुत्रगण रामस्वरूप, अमन पुत्र श्याम सुंदर ने मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। एसओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला खाली पड़ी भूमि का है। भूमि पर एक तरफ मोहर्रम का ताजिया रखा जाता है, पास ही होलिका दहन स्थल है। फिलहाल दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-32- घटनास्थल पर जानकारी लेते पिहानी कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला। संवाद

फोटो-32- घटनास्थल पर जानकारी लेते पिहानी कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed