Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Market decorated for the festival of married women, shopping increased the excitement

Hardoi News: सुहागिनों के त्योहार के लिए सजा बाजार, खरीदारी से बढ़ी रौनक

Thu, 17 Oct 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Market decorated for the festival of married women, shopping increased the excitement
हरदोई। सुहागिनाें का त्योहार करवाचौथ 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

करवाचौथ इस बार कुछ खास है, दो वर्षों से करवाचौथ पर शुक्र अस्त होने की वजह से नई नवेली दुल्हन पर्व नहीं मना पा रहीं थीं, लेकिन अब शुक्र उदय हो चुका है तो महिलाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं चूड़ियों, सूटों के साथ ज्वैलरी की खरीदारी के साथ करवों की खरीददारी भी जमकर कर रही हैं।

करवाचौथ पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को बाजारों में खासी रौनक देखने को मिली। दिनभर महिलाएं और युवतियां खरीदारी में जुटी रहीं। महिलाएं साड़ियों के रंग की मैचिंग की चूड़ियों के साथ करवाें की खरीदारी भी कर रही हैं। इस बार सबसे अधिक खुशी नई नवेली दुल्हनों में है। आचार्य उमाकांत शास्त्री के अनुसार बीते दो सालों से करवाचौथ पर शुक्र अस्त रहा है। इस कारण जिनकी शादी हुई थी, उनको व्रत नहीं रखना था, लेकिन इस बार शुक्र उदय हो चुका है और बहुत अच्छा योग भी है। इस वजह से नई नवेली दुल्हन करवाचौथ का व्रत कर सकती हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर शहर में कई दुकानें सजाई गई हैं, इन पर ग्राहकी बढ़ने से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही है। दुकानदारों ने भी इस बार अच्छा व्यापार होने की उम्मीद जताई है। ग्राहकों की डिमांड पर दुकानों पर पीतल और मिट्टी के करवों के साथ चांदी के करवों की डिमांड भी बहुत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई। सदर बाजार में बड़े चौराहे से लेकर छोटे चौराहे के बीच करवों की कई दुकानें लगाई गई हैं। साथ ही रेलवेगंज स्थित बाजार में भी कई दुकानें सजाई गई हैं। महिलाएं पूजन सामग्री, आभूषण और कपड़ों की खरीदारी के साथ पीतल के करवों की खरीदारी कर रही हैं। व्यापारी आशाराम गुप्ता के अनुसार पीतल के करवे तौल में 750 रुपये प्रति किलो हैं, जबकि पीस में 450 से लेकर 700 रुपये तक बिक रहे हैं। इसके अलावा बेदा के करवे भी 750 रुपये तौल में बेचे जा रहे हैं।

हरदोई। इस बार करवाचौथ पर चांदी के करवे की डिमांड भी हो रही है। इसके साथ ही बिछिया, पायल, लॉकेट और विशेष करवाचौथ की थाली की भी काफी डिमांड है। फोटो लगी थाली और अन्य सामान की बिक्री भी खूब हो रही है। चांदी और सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। चांदी में 2,000 रुपये और सोने में प्रति 10 ग्राम 1,000 रुपये की वृद्धि हुई है, लेकिन इसका बाजार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। महिलाएं सुबह से शाम तक उत्साह के साथ खरीदारी कर रही हैं।


आचार्य उमाकांत शास्त्री के अनुसार करवाचौथ पर रोहिणी नक्षत्र सांयकालीन बेला में लग रहा है। शाम को 07:40 बजे चंद्रमा का उदय होगा जो महिलाओं को 08:00 बजे तक दिखाई देगा। महिलाएं 07:30 बजे से पूजा शुरु कर सकती हैं, ताकि समय से पूजन कर चंद्रमा दर्शन किया जा सके। इस बार काफी अच्छा योग है।



करवाचौथ के लिए महिलाओं ने खरीदारी शुरु कर दी है। पीतल के करवों की डिमांड है। इस बार बाजार में रौनक है और कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। -संतोष गुप्ता


पिछले साल की तुलना में महिलाओं की भीड़ अधिक है, जिससे बाजार में अच्छा कारोबार हो रहा है। -संजय गुप्ता

बेदा के करवों की अधिक मांग हो रही है। महिलाएं करवों के साथ ही पूजा की थाली भी खरीदती हैं। इसलिए उन्होंने अपनी दुकान में करवाचाैथ की पूरी तैयारी की है। -आशाराम



करवाचौथ को लेकर सभी प्रकार के करवे दुकान पर उपलब्ध हैं। महिलाओं को पीतल के करवों के साथ पूजन से संबंधित थाली और दीपक व कलश भी मंगवाए हैं। -सूफी जी बर्तन वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed