{"_id":"59384ef94f1c1b1c5c9c7862","slug":"marital-death-in-the-in-laws-murder-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में विवाहिता की मौत, हत्या की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में विवाहिता की मौत, हत्या की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बख्तावर पुरवा में रोते बिलखते मृतका के परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बख्तावरपुर में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव कमरे में जमीन पर रखा मिला। मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति, ससुर समेत और दो लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के पीलवान खेड़ा निवासी सर्वेंद्र ने बहन सोनी पाल (22) की शादी करीब दो साल पहले बख्तावरपुर निवासी रितेश के साथ की थी। सर्वेंद्र ने बताया कि शादी के दौरान सामर्थ्य के मुताबिक दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज में अंगूठी, चेन व कार क ी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण उनकी मांग को पूरा करने से मना कर दिया था। इसके बाद से ससुरालीजन बहन को मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। बहन कई बार फोन पर शिकायत की थी। उसे समझा बुझाकर शांत करा दिया था। सर्वेेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे रितेश ने फोन किया था।
विज्ञापन
बताया कि सोनी की हालत गंभीर है। गांव के लोगों के साथ करीब 12 बजे बख्तावरपुर पहुंचा। बताया कि बहन की लाश कमरे में जमीन पर रखी थी। ससुरालीजनों ने बताया कि सोनी ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।
मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहन की गला दबाकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति रितेश, ससुर लालबिहारी समेत अन्य दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।