{"_id":"58d7fc5a4f1c1be1421a327d","slug":"marital-death-dowry-is-accused-of-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुडिया गांव में शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ पीने से नवविवाहिता की हालत बिगड़ गई। ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मोत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांडी थाना के तेरिया गांव निवासी रामनरेश ने बेटी रिंकी (23) की शादी करीब 11 महीना पहले बेहटा मुडिया गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र फूल सिंह के साथ की थी। राजीव के बेरोजगार होने के चलते रिंकी कुछ माह बाद ही ससुराल में श्रीमऊ गंभीरी इंटर कॉलेज में पढ़ाने लगी। 11 मार्च को रिंकी देवर संजीव के साथ मायके आई थी। पिता रामनरेश ने बताया कि 15 मार्च को बेटी को ससुराल भेज दिया था।
विज्ञापन
बताया कि सेना में नौकरी लगने की बात कहकर संजीव, बेटी से मायके से तीन लाख रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगा। उसका कहना था कि उसके एक जानने वाले ने तीन लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही है। पिता ने बताया कि रुपये देने से इंकार करने पर राजीव आए दिन रिंकी को प्रताड़ित करने लगा। रिंकी ने मायके में कई बार फोन कर जानकारी दी थी। इस पर उन लोगों ने रिंकी के ससुर से शिकायत भी की।
विज्ञापन
रामनरेश ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे समधी फूल सिंह ने उन्हें फ ोन कर रिंकी के जहरीला पदार्थ पीने और जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। करीब साढ़े नौ बजे रामनरेश गांव के अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर रिंकी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी बात पर इमरजेंसी गेट के सामने ही दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी।
अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया। इस दौरान रिंकी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज प्रताड़ना के चलते रिंकी के जहरीला पदार्थ पीकर जान देने का आरोप लगाया है। सुसर फूल सिंह का कहना है कि घटना के समय वह घर पर नहीं था। करीब 8 बजे रिंकी की हालत बिगड़ने की जानकारी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसने रुपयों की मांगे जाने के आरोप से इंकार किया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।