{"_id":"592b1cf54f1c1bf114bdb0c1","slug":"marital-affair-found-hanging-in-trap-at-nannihal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 29 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पतरास गांव नाना के यहां आई विवाहिता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। करीब एक महीने पहले वह ननिहाल आई थी। शाहजहांपुर में उसका मायका है। करीब छह महीने पहले टड़ियावां थाना क्षेत्र में उसकी शादी हुई थी। रविवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता व पति ने मानसिक बीमार बताते हुए किसी आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के मिर्गापुर निवासी भानू ने 24 नवंबर 2016 को बेटी शालिनी (20) की शादी निगम पुत्र कालू निवासी गुलरिहा थाना टड़ियावां के साथ की थी। निगम दिल्ली में मजदूरी करता है। इसी साल मार्च में होली से करीब हफ्तेभर पहले शालिनी मायके चली गई थी।
विज्ञापन
एक महीना पहले शालिनी नाना श्रीपाल निवासी पतरास पिहानी कोतवाली के यहां गई थी। ननिहाल में नाना के अलावा नानी रानी, मामा प्रमोद व सत्यवीर हैं। शनिवार सुबह श्रीपाल व उनके बेटे खेत गए थे। दोपहर में नानी भी बाजार गई थी। शालिनी घर पर अकेले थी।
विज्ञापन
करीब चार बजे श्रीपाल घर आया तो मेन गेट का दरवाजा खुला मिला। शालिनी को आवाज देते हुए कमरे में पहुंचा तो कुंडे से दुपट्टे के फंदे से शव लटका मिला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
मृतका के पिता ने बताया कि ससुराल से आने के बाद से बेटी मानसिक रूप से बीमार रहती थी। वह खुद ही ननिहाल आई थी। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।