फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   maramat ke baad bhi ukhda sampark marg

वाहनों का आवागमन बढ़ने से बिगड़ी संपर्क मार्ग की हालत

Fri, 10 Jul 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
maramat ke baad bhi ukhda sampark marg
फोटो-30- ऊदल सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
माधौगंज। भारी वाहनों के आवागमन के कारण ख्वाजगीपुर, सुमेरगंज-शेखवापुर संपर्क मार्ग काफी जर्जर हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को खासी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार सड़क की मरम्मत नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे से बघौली व सीधे प्रताप नगर तक जाने वाले मार्ग पर स्थित शारदा नहर पुल लगभग दो वर्ष से क्षतिग्रस्त पड़ा है। पुल पर लोहे के एंगल लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुल से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने के बाद लोग इस रास्ते पर बसे गांव व उससे आगे जाने के लिए ख्वाजगीपुर, सुमेरपुर व शेखवापुर जाने वाले संपर्क मार्ग का प्रयोग करते हैं। लगभग तीन किमी लंबा रास्ता आगे जाकर बघौली माधौगंज रोड पर शारदा नहर पुल के पास खुलता है। भारी व सवारी वाहनों के साथ ही सीतापुर जाने वाली रोडवेज बसें भी इस मार्ग से होकर जाती हैं। जिसके कारण संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों पर जलभराव हो गया है। ये हादसे का सबब बन रहा है। जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार ने सड़क की मरम्मत और इसे बाईपास के रूप में विकसित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि लगभग एक साल पहले ही सड़क की मरम्मत हुई थी। अब लोगों को फिर इसकी मरम्मत का इंतजार है।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
- ग्राम क्योटी ख्वाजगीपुर निवासी जिला पंचायत सदस्य पंकज सिंह ने बताया कि बघौली माधौगंज रोड पर स्थित नहर पुल टूटा होने के कारण लोगों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर ख्वाजगीपुर, सुमेरगंज व शेखवापुर होकर जाना पड़ता है। सड़क खराब होने पर लोगों को परेशानी होती है। अगर सड़क बना दी जाए तो लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्राम ख्वाजगीपुर निवासी ऊदल सिंह सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के आवागमन के कारण रोड काफी खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, आए दिन कोई न कोई हादसा होता है। कई बार सवारी वाहन समेत ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढों में फंस जाती है, ऐसी स्थिति में घंटों के लिए आवागमन बाधित हो जाता है।
- क्योटी ख्वाजगीपुर निवासी अजीत कुमार ने बताया कि तीन गांवों को कस्बे व बघौली प्रताप नगर मार्ग से जोड़ने वाला ये संपर्क मार्ग है। मार्ग पर क्षमता से अधिक वाहनों का आवागमन होने के कारण सड़क की हालत खराब हो गई है। सड़क की मरम्मत हो तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

- शेखवापुर पूर्वी गांव निवासी अनवर अली ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। दिन में तो जैसे-तैसे लोग निकल जाते हैं, लेकिन रात में जलभराव के चलते गड्ढे नजर नहीं आते जिसके कारण हादसे होते रहते हैं।

फोटो-31- अजीत कुमार। संवाद

फोटो-31- अजीत कुमार। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-32- अनवर अली। संवाद

फोटो-32- अनवर अली। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-28- ग्राम शेखवापुर के पास कुछ ऐसी हो गई है सड़क की हालत। संवाद

फोटो-28- ग्राम शेखवापुर के पास कुछ ऐसी हो गई है सड़क की हालत। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-29- पंकज सिंह। संवाद

फोटो-29- पंकज सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed