फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many organizations mobilize farmers' problems

किसानों की समस्या पर कई संगठन लामबंद

Mon, 23 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Many organizations mobilize farmers' problems
धरना देते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता । - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिले की तीन किसान यूनियनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर अलग-अलग धरना देकर किसानों के हित में आवाज बुलंद की। तीनों ही यूनियनों ने अपनी ताकत दिखाकर अपने को किसानों का सबसे बड़ा हमदर्द बताने का भी प्रयास किया। इसके कलेक्ट्रेट पर हरी और सफेद टोपी धारी ही हर तरफ नजर आए। तीनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने धरने के बाद प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन देकर समस्याएं दूर करने की मांग की। भाकियू अराजनैतिक ने जिलाध्यक्ष राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। इस धरने में नहरों एवं रजवहों में पानी छुड़वाने, बिलग्राम रजवहा की सफाई ठीक से कराने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने, बिलग्राम के ग्राम बरगावंा, मुरौली आदि के किसानों के बिजली बिल समस्या का निस्तरण, सांडी क्षेत्र के बघराई, संगैचामऊ आदि क्षेत्रोें में वनरोजों पकड़वाने, सर्रा- जूरा, देविया -फतेपुर रोड की मरम्मत कराने की मांग की गई। इसके अलावा माधौगंज- बघौली मार्ग के बिजली लाइन सही कराने, सहिजना- कुरसठ मार्ग का निर्माण पूरा कराने, हरिहरपुर- दहितियामऊ रोडबेज बस सेवा बहाल कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन


धरने में यदुवीर सिंह, हरीबाबू, सुरेश चंद्र, अमर सिंह, भगवान बक्स सिंह आदि शामिल रहे । इसी तरह भाकियू (भानु गुट) का धरना जिलाध्यक्ष गर्वनर सिंह यादव की अगवाई में दिया गया। इसमें भी किसानों और गरीबों के हित में आवाज उठाई गई। भानु गुट ने बंद नलकूपों को चालू कराने , वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा, समाजवादी पेंशन लाभार्थियों को पेंशन की किस्त दिलाने, केसीसी का ब्याज  माफ कराने और बकाया गन्ना भुगतान की मांग  की गई। यहां बलवीर राजवंशी, विशंभर नाथ राजवंशी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


भाकियू ने जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य के नेतृत्व में धरना दिया। इस धरने में भी किसानों और गरीबों की समस्याएं ही उठीं। नहरों माइनरों में पानी उपलब्ध कराने, पिहानी और बावन में नहर की सफाई ठीक से कराने की मांग की गई। ग्राम सभा डर्राबुखार के कोटेदार पर राशन न बांटने की शिकायत की गई। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 26 मई को दौलतपुर में भूखहड़ताल की चेतावनी भी किसान नेताओं ने दी।  इसमें राम लखन, रामसेवक, सुमिरता, अशोक राठौर आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed