{"_id":"678e9b9d206d98533f0ba736","slug":"many-development-works-will-be-done-in-bilgram-with-four-crore-rupees-hardoi-news-c-213-1-hra1001-125676-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिलग्राम में चार करोड़ रुपये से होंगे विकास के कई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिलग्राम में चार करोड़ रुपये से होंगे विकास के कई काम
Tue, 21 Jan 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिलग्राम के मलकंठ में इमाम चौक से संतोष वाल्मिकी के घर तक क्षतिग्रस्त मार्ग।
- फोटो : बिलग्राम के मलकंठ में इमाम चौक से संतोष वाल्मिकी के घर तक क्षतिग्रस्त मार्ग।
फोटो 15 : बिलग्राम के मलकंठ में इमाम चौक से संतोष वाल्मिकी के घर तक क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
- सड़कों पर लगेंगी एलईडी लाइटें, पानी का होगा प्रबंध, डीएम ने कार्ययोजना को दी मंजूरी
- डबल एक्सल ट्राली, मोबाइल शौचालय, डंपर और ई-रिक्शा की भी होगी खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नगर पालिका परिषद बिलग्राम में आमजन की सुविधा और सहूलियत के लिए मार्ग, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने करीब चार करोड़ से अधिक की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। कार्ययोजना को मंजूरी मिलने से नगरीय निकाय संसाधन संपन्न भी बनाया जाएगा।
डीएम की ओर से दी गई कार्ययोजना को मंजूरी से नगर पालिका परिषद के पास अपना मोबाइल शौचालय भी जाएगा। कूड़ा उठान के लिए डबल एक्सल ट्राली, डंपर और ई-रिक्शा और अन्य जरूरत की भी खरीदारी होगी। पेयजल के पाइपलाइन डलवाने और प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी लाइटों को लगवाए जाने का काम होगा।
इन कामों को दी गई वरीयता
नगर पालिका परिषद बिलग्राम की ओर से कार्ययोजना में आमजन की सुविधा और सहूलियत के लिए मोहल्ला मलकंठ में सुरेश के मकान से शंभूदयाल के मकान तक 8,15,475 रुपये से सीसी रोड और नाली, 11,21,888 रुपये से मलकंठ में ही इमामचौक से संतोष वाल्मिकी के मकान तक सीसी रोड और नाली, 17,04,536 रुपये से मोहल्ला सुल्हाड़ा में मनोज के मकान से मिथलेश तिवारी के मकान तक सीसी रोड और नाली, 6,38,751 रुपये से मोहल्ला चौराहा में आफताब के मकान से मैरिज हाल तक इंटरलॉकिंग ओर नाली, 4,43,587 रुपये कान्हा गोशाला में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मिट्टी भरान, 24,92,858 रुपये से मोहल्ला सुल्हाड़ा में सामुदायिक शौचालय से हारून के खेत तक इंटरलॉकिंग और नाली, 28,50,163 रुपये से मोहल्ला कासूपेट में महेंद्रा एजेंसी के सामने से रामबेटी महाविद्यालय तक पानी निकासी के लिए आरसीसी नाला, 14,69,830 रुपये मलकंठ में फूलचंद्र के खेत से अंबर के प्लाट तक पानी निकासी के लिए कवर्ड आरसीसी नाला और 1,26,044 रुपये से सुल्हाड़ा में हुजूर मियां के प्लाट के पास पुलिया निर्माण आदि काम शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
नगर पालिका परिषद बिलग्राम में करीब 30 कार्यों को स्वीकृति दी गई है। कार्ययोजना में आमजन की सुविधा-सहूलियत के कार्यों को वरीयता दी गई है। निकाय की ओर से बनवाई जानी वाली सीसी रोड के काम के साथ ही पांच साल तक रख-रखाव की भी व्यवस्था दी गई। यह जिम्मेदारी काम कराने वाली फर्म की होगी।-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी