फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mantras and verses of the Quran were recited, 871 couples were united

Hardoi News: गूंजे मंत्र और कुरान की आयत, 871 जोड़े एक-दूजे के हुए

Tue, 21 Jan 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 21 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mantras and verses of the Quran were recited, 871 couples were united
विवाह मंडप में बैठे वर वधू।   - फोटो : विवाह मंडप में बैठे वर वधू।
फोटो-02- आरआर इंटर काॅलेज में सामूहिक विवाह समारोह में जयमाला डालते वर-वधू। संवाद
विज्ञापन

फोटो-03-विवाह समारोह में वर वधू के साथ मौजूद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी साथ में डीएम एमपी सिंह। संवाद
फोटो-04- विवाह मंडप में बैठे वर-वधू। संवाद
फोटो-05- निकाह पढ़ाते मौलाना मोहम्मद इस्माइल। संवाद
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : आरआर इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
- 852 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण से कराया गया विवाह, 19 जोड़ों का हुआ निकाह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। आरआर इंटर कॉलेज में सोमवार की सुबह सूरज की चमक के साथ ही वर-वधु और साथ आने वाले परिवारीजनों की संख्या बढ़ने लगी। दस बजते-बजते 852 हिंदू जोड़ों को हवन-यज्ञ वेदी और 19 मुस्लिम जोड़ों को निकाह के लिए पंडाल में बिठा दिया गया। कॉलेज परिसर में वैदिक मंत्र और कुरान की आयत एक साथ गूंजी। वैदिक मंत्रों के साथ अग्नि के सात फेरे लेकर और निकाह की प्रक्रिया पूरी कर 871 जोड़ा एक-दूसरे के हो गए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के चालू वित्तीय वर्ष में तीसरे आयोजन में 871 जोड़ों को बुलाया गया था। समारोह का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी और डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलन व मंगल कलश पूजन से किया। मंगल कलश पूजन के बाद गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के परिजनों ने वेदी पर बैठे जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण से विवाह संस्कार पूरा कराया। मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का मौलाना मोहम्मद इस्माइल ने निकाह कराया। नव दंपतियों को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, डीएम के साथ ही एडीएम प्रियंका सिंह, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडी कृषि डॉ. नंद किशोर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीडीओ कमलेश कुमार, पीडी पीपी त्रिपाठी आदि ने उपहार दिए।
विज्ञापन


------
समाज महिलाओं को नकार कर आगे नहीं बढ़ सकता : रजनी तिवारी

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सीएम सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ने कहा कि कोई भी समाज महिलाओं को नकार कर आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का अभियान दिया। मुख्यमंत्री ने बेटियों के जन्म से लेकर शादी तक के लिए योजना दी है। अब बेटी अबला नहीं रही। परिवार पर बोझ नहीं है। बेटी के जन्म पर अब परिवार में लोग खुश होते हैं। नव दंपतियों से कहा कि वह सकारात्मक रूप से समाज को प्रेरित करने का काम करेंगे। स्वावलंबी बने और परिवार के साथ समाज को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को दी नई दिशा
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने समारोह में आए अतिथियों को स्वागत करते हुए नव दंपतियों से कहा कि मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को नई दिशा दी है। समारोह में भी शादी और निकाह करने वाले जोड़ों को 10,000 रुपये मूल्य के जरूरी उपहार मुख्यमंत्री की ओर से ही दिए जा रहे हैं। वधु के खाता में भी 35,000 रुपये दिए जाएंगे। सामूहिक विवाह के आयोजन से बेटियों की शादी पर आने वाले खर्च का दबाव अभिभावक पर नहीं पड़ता है और उपहार आदि भी मिल जाते हैं। बताया कि 871 जोड़ा की शादी और निकाह कराए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1,928 जोड़ों की शादी का लक्ष्य था, जबकि अब तक 2,241 जोड़ाें की शादी और निकाह कराए जा चुके हैं। नव दंपतियों का विवाह पंजीकरण भी ऑनलाइन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed