फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mandi traders strike due to breaking shops

अतिक्रण हटाए जाने से नाराज मंडी व्यापारियों ने की हड़ताल, धरना

Sat, 19 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
mandi traders strike due to breaking shops
हरदोई में अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में माधौगंज गल्ला मंडी के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करते व्य? - फोटो : HARDOI
माधौगंज (हरदोई)। मंडी परिसर से गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने दर्जन भर दुकानें ध्वस्त कर दीं। इससे नाराज व्यापारी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए और मंडी गेट पर धरना शुरू कर दिया। दोपहर में विधायक आशीष सिंह ने व्यापारियों से बात की। दुकानें न हटाने के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने अभियान से पहले कोई सूचना न देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

हाल ही में मंडी परिषद के निदेशक ने मंडियों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। डीएम के कहने पर गुरुवार को नायब तहसीलदार नितिन राजपूत पुलिस व राजस्व टीम के साथ कस्बा स्थित मंडी पहुंचे। टीम ने परिसर में अस्थायी रूप से बनाई र्गइं दर्जन भर से अधिक दुकानों को जेसीबी से जमींदोज करा दिया। इस दौरान व्यापारियों और टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मामला संज्ञान मेें आने पर देर शाम विधायक आशीष सिंह ने मंडी पहुंचकर व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दुकानें ध्वस्त किए जाने से नाराज व्यापारी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। तहसीलदार अवनींद्र शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। तहसीलदार ने व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। दोपहर को विधायक आशीष सिंह ने फिर हड़ताली व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष राम आसरे गुप्ता, शिवस्वरूप, राजीव भास्कर, सुरेश राठौर, फूलचंद्र गुप्ता, राजेश, शुभम गुप्ता, शिवनंदन यादव, धर्मेंद्र सिंह, हीरालाल, ब्रजकिशोर, हिमांशु गुप्ता, रामवीर, टीकाराम, परवीन कटियार, रामनाथ, सुभाष, लखन, अंबर लाला, राजेश शर्मा, पद्म गुप्ता व श्याम किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी चबूतरे से हटाएं कब्जा
माधौगंज। हड़ताली व्यापारियों से बात करने पहुंचे तहसीलदार बिलग्राम अवनीश शुक्ला ने कहा कि मंडी में बने नीलामी चबूतरे किसानों की फसल रखने व उसकी नीलामी किए जाने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। व्यापारी तीन दिन में चबूतरों से कब्जा हटा लें।

105 व्यापारी पंजीकृत, 85 दुकानें
माधौगंज। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों की अस्थायी दुकानें तोड़े जाने से नाराज हड़ताली व्यापारियों ने बताया कि मंडी में 105 व्यापारी पंजीकृत हैं। इसके सापेक्ष परिसर में 85 दुकानें हैं। इनमें से भी कई आवंटन न हो पाने के कारण खाली हैं, शेष व्यापारी अस्थायी दुकानें बनाकर जैसे-तैसे कारोबार कर रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि मंडी कार्यालय से लगातार वसूली कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed