फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MANAGER DIED IN ACCIDENT

बाइकों की भिड़ंत में ट्रैक्टर एजेंसी के मैनेजर की मौत

Fri, 19 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
MANAGER DIED  IN ACCIDENT
श्रवण की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल ट्रैक्टर एजेंसी के मैनेजर की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोड़ीथर निवासी श्रवण (50) पुत्र रामपाल कस्बा सवायजपुर स्थित ट्रैक्टर एजेंसी में मैनेजर थे। शुक्रवार दोपहर वह बाइक से बस अड्डा जा रहे थे। रास्ते में एटीएम के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण श्रवण हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन श्रवण को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस आ गए। परिजनों ने बताया कि श्रवण के एक बेटा व दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed