{"_id":"57b8a2b24f1c1b8f636ebf3c","slug":"managed-a-sale-deed-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से करा लिया जमीन का बैनामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी से करा लिया जमीन का बैनामा
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति से चार लोगों ने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित के बडे़ भाई ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगऊ निवासी भगवान बक्ख सिंह का छोटा भाई दामोदर सिंह मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि बसंतपुर गांव के रामनाथ सिंह 28 अगस्त 2015 को दामोदर सिंह को कचहरी लाए।
विज्ञापन
रामनाथ के साथ विजय बहादुर सिंह, लल्लू, रानू सिंह भी थे। इन लोगों ने दामोदर की जमीन का धोखाधड़ी कर अपने नाम बैनामा करा लिया। भगवानबक्ख सिंह का कहना है कि दामोदर को उधारी का रुपया दिलवाने का झांसा देकर तहसील लाया गया थ्रा। जमीन की दाखिल खारिज भी हो गई है। शनिवार को भगवानबक्स सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। संडीला कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन