फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man sooted in haroi

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, लखनऊ रेफर

Fri, 07 Aug 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
man sooted in haroi
हरपालपुर में कोतवाली क्षेत्र के नंदबाग में गुरुवार रात रंजिश में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मारपीट, बलवा और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम नंदबाग निवासी अवनीश (28) पुत्र रामसनेही यादव गुरुवार रात घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही रामशंकर, उनका पुत्र मोहन, कल्लू, रघुवीर, प्रताप लाठी-डंडों से लैस होकर आए और गाली गलौज कर अवनीश पर हमला बोल दिया। इसी दौरान अवनीश के तमंचे से ही उसे गोली मार दी।
विज्ञापन

बाएं हाथ में गोली लगने से अवनीश वहीं गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी फरार हो गए और परिजन अवनीश को लेकर सीएचसी हरपालपुर पहुंचे। सीएचसी में हालत गंभीर बताकर उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल अवनीश की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक माह पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन तब मामला शांत हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में गोली मार दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed