फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man set ablaze in property matter

संपत्ति विवाद में पेट्रोल डालकर किसान को जलाया, गंभीर

Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
man set ablaze in property matter
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कचूरा में सोमवार को संपत्ति के विवाद में रिश्तेदार ने किसान पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे किसान को लखनऊ रेफर किया गया है। परिजनों ने रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कचूरा निवासी सुनील (45) पुत्र भीखम खेती करता है। उसके बड़े भाई कल्लू की दो बेटियां हैं। सुनील के मुताबिक भाई ने उसके पुत्र वरुण को गोद लिया था। ये बात शाहजहांपुर के रौजा निवासी कल्लू के एक रिश्तेदार को नागवार गुजरी। जिससे रिश्तेदार उससे खुन्नस मानता है।
विज्ञापन

रविवार रात रिश्तेदार ने नशे में उससे गाली-गलौज किया था। ग्रामीणों ने उसे समझाकर शांत करा दिया। सोमवार सुबह फिर विवाद हो गया। विवाद में गुस्साए आरोपी ने पास में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर सुनीलपर डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सुनील को जलता देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सुनील को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संपत्ति के विवाद में रिश्तेदार ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed