{"_id":"5e876fdf8ebc3e768812e1c0","slug":"man-return-from-dadri-jamat-found-corona-possitive-hardoi-news-knp553598839","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद-दादरी जमात से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद-दादरी जमात से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
हरदोई में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना पीड़ित को लखनऊ भेजने की तैयारी करते चिकित्सक ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। गाजियाबाद-दादरी जमात से लौटकर आने के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए पिहानी निवासी जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही कोरोना पीड़ित को एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया गया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला लोहानी निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद उमैर सवा माह पहले जमात में गया था। 28 मार्च को वह गाजियाबाद-दादरी की जमात से घर पिहानी वापस आया था। इसके बाद से वह घर में ही रह रहा था। 31 मार्च को पिहानी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था।
गुरुवार को उसका नमूना जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि इसके साथ जांच के लिए भेजे गए 14 अन्य नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पीड़ित को एंबुलेंस से लखनऊ भेज दिया है। पिहानी में उक्त युवक की मां, दो बहनें और एक भाई समेत चाचा के परिवार के 16 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
युवक के पिता मुंबई में रहते हैं। एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी पिहानी अहिवरनलाल और कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला की निगरानी में पिहानी कस्बे के संबंधित मोहल्ले के चारों तरफ बैरिकेडिंग किए जाने की तैयारी है। पूरे कस्बे में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
तीन दिन बाद लगा युवक का सुराग
यूं तो प्रशासन और पुलिस ये दावा करते रहे कि 25 मार्च के बाद गैर जनपद या प्रदेश से आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इनका ब्योरा भी तैयार किए जाने का दावा किया गया। फिर भी उक्त युवक के बारे में पुलिस को जानकारी 31 मार्च को लगी।
एक अप्रैल की रात दर्ज हो चुकी रिपोर्ट
पिहानी कस्बे के जिस युवक में कोरोना पॉजिटिव मिला है, उसके विरुद्ध पुलिस ने एक अप्रैल को मामला दर्ज किया था। युवक के विरुद्ध लॉकडाउन तोड़ने और जानबूझकर बीमारी फैलाने का कृत्य करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।