फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Man hit by train dies down, one injured

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, एक घायल

Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Man hit by train dies down, one injured
ट्रेन फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

संडीला। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को रेलवे स्टेशन पर क्रासिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई और दूसरे के पैर कट गए। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया व घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। बलिया के सिकंदरपुर थाना के खोदई गांव निवासी अजय कुमार तिवारी (25) पुत्र आशुतोष तिवारी संडीला कस्बा में रामा इंटरप्राइजेेज प्रोडक्ट में एक साल से ट्रेनिंग कर रहा था। वह मोहल्ला सुब्बा बाग में किराए के मकान में रहता था। बुधवार को सुबह दस बजे वह किसी काम से बैंक जा रहा था। रेलवे क्रासिंग पर करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान कर जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे आकाश ने उसकी पहचान की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों क ो सौंप दिया। दूसरी घटना में क ोतवाली क्षेत्र के खखरा गांव निवासी अमित पाल (35) पुत्र कलेक्टर बुधवार सुबह लखनऊ गया था। जहां से ट्रेन से वापस लौटा था। संडीला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार कम होने पर उतरते समय नीचे गिर गया। इससे उसके दोनों पैर कट गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। सीएचसी में उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed