{"_id":"687932a3adb53aa449033bdd","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-hardoi-news-c-213-1-hra1006-134476-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बगहा निवासी एक युवक पिहानी रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। बुधवार देर रात हुए हादसे में युवक की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठारी के मजरा बगहा निवासी रामगोपाल (35) मजदूरी करते थे। पिता आशाराम के मुताबिक बुधवार की रात वह बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे। वापस न आने पर सुबह तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। वह शहर कोतवाली गए।
यहां उन्हें लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के तहत पिहानी रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर शव मिलने की बात बताई गई। वह बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र रामगोपाल के रूप में की।
सीओ सिअी अंकित मिश्रा ने बताया कि पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिजन घटना के कारण बदहवास हैं और कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।