{"_id":"5de94b4d8ebc3e54f57b0960","slug":"man-deny-of-marrying-after-getting-selected-in-police-hardoi-news-knp530333598","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मेरिट लिस्ट में आया नाम, युवक ने शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मेरिट लिस्ट में आया नाम, युवक ने शादी से किया इंकार
विज्ञापन
पुलिस मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद युवक ने चचेरे भाई की साली से शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगा एसपी अमित कुमार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
देहात कोतवाली क्षेत्र गांव निवासी युवती (18) ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी मझिला थाना क्षेत्र के रामपुर कौढ़ा गांव में हुई है। पीड़िता के मुताबिक बहन के चचेरे देवर का उसके घर आना-जाना था। उसकी बहन ने चचेरे देवर से शादी करने की बात कही थी।
युवक शादी करने को राजी हो गया था। दोनों पक्षों में बातचीत होने पर पीड़िता के परिजनों ने 13 नबंवर 2017 को शादी की तय कर दी थी। इस दौरान युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसने नौकरी लगने के बाद शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
शादी तय होने के बाद युवक का युवती के घर लगातार आना-जाना शुुरु हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिनों पूर्व युवक का पुलिस मेरिट लिस्ट में नाम आ गया। इसके बाद एक दिसंबर को आरोपी ने पीड़िता के घर आकर शादी करने से इंकार दिया।
पीड़िता के परिजनों ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी व उसके परिजनों ने जानमाल की धमकी दी। इससे परेशान युवती ने गुरुवार को एसपी अमित कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।