{"_id":"572645304f1c1b56035cd313","slug":"man-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। परिवार में हुई शादी के बाद दुल्हन की चौथी के दौरान अचानक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बाइक से एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र बघौली अंतर्गत बन्नापुर निवासी धीरेश कु मार (20) के चचेरे भाई जीतेंद्र की कुछ दिन पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार को दुल्हन की विदाई के लिए उसके मायके वाले आने को थे। परिजन दुल्हन की विदाई को लेकर तैयारियों में व्यस्त थे। राम विलास के अनुसार लगभग शाम छह बजे उसके बेटे धीरेश की अचानक हालत बिगड़ गई। बाइक से उसे माधौगंज के लिए रवाना हुए। माधौगंज ले जाते समय रास्ते में उसको कई बार उल्टियां हुईं। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया था। रविवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था व अविवाहित था।
विज्ञापन