फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man committed suicide in hardoi

ससुराल आए युवक का शव फांसी पर लटकता मिला

Fri, 07 Aug 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in hardoi
सवायजपुर (हरदोई) के पाली थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा स्थित ससुराल आए फर्रुखाबाद निवासी युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव में बाग में फांसी पर लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के फरीदाबाद निवासी संतोष (26) पुत्र रामनरेश खेती करता था। उसकी ससुराल पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा में है। रक्षाबंधन पर संतोष की पत्नी राधा को लेने उसका भाई अनुराग गया था। संतोष भी उनके साथ रम्पुरा चला गया था। गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे संतोष घर जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने बाग में पेड़ पर संतोष का शव फांसी पर लटकता देखा तो उसके ससुरालियों को सूचना दी। ससुरालियों ने मृतक के पिता रामनरेश को सूचना दी। इस पर रामनरेश, उनकी पत्नी सुशीला भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता के मुताबिक संतोष 20 हजार रुपये लेकर ससुराल आया था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष पाली विनोद गोस्वामी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed