{"_id":"6879341cdccebbf8f90decee","slug":"mal-babu-removed-for-holding-the-attachment-file-action-will-also-be-taken-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134468-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कुर्की की फाइल दबाए रखने में माल बाबू हटे, कार्रवाई भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कुर्की की फाइल दबाए रखने में माल बाबू हटे, कार्रवाई भी होगी
विज्ञापन
हरदोई। माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की संपत्ति कुर्क करने की फाइल दबे रहने के मामले में कार्रवाई हो गई है। अमर उजाला में बीते शनिवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने माल बाबू को सवायजपुर तहसील से हटा दिया है। साथ ही कार्रवाई करने की बात भी डीएम ने कही है।
फर्रुखाबाद के डीएम ने तीन अप्रैल 2025 को अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। अमित की संपत्ति हरदोई में होने के कारण यहां से डीएम को भी पत्र भेजा था। तत्कालीन डीएम ने 30 अप्रैल 2025 को कार्रवाई करने के संबंध में सवायजपुर एसडीएम संजय अग्रहरि को आदेश दिए थे।
इसके बाद तीन मई को फाइल माल बाबू के पास भेज दी गई थी। यहां फाइल दबी रही। बीती सात जुलाई को संवाद न्यूज एजेंसी ने इस पर सवाल किया, तो कुर्की की कार्रवाई हुई। फाइल तहसील में दबी रहने का मामला भी अमर उजाला ने उठाया। डीएम अनुनय झा ने बताया कि माल बाबू को सवायजपुर से हटाकर जिला मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी कर दी गई है।