फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   makkha khreed kendra

दो दिन में क्रियाशील होंगे मक्के के सभी क्रय केंद्र

Wed, 04 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
makkha khreed kendra
विपणन विभाग ने जनपद में स्वीकृत मक्का क्रय केंद्रों को क्रियाशील करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को माधौगंज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर मक्का खरीद का शुभारंभ किया गया। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडेय ने बताया कि अन्य केंद्र दो दिन में क्रियाशील हो जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में इस बार लगभग 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्के की फसल उपजाई गई है। दस अक्तूबर को शासन की ओर से जनपद में मक्के की खरीद कराए जाने का आदेश जारी किया गया था। इसके लिए बार जनपद में छह क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। खरीद 15 अक्तूबर शुरू होना प्रस्तावित थी, लेकिन आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने में समय लगने के कारण खरीद समय पर शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

देर से ही सही, लेकिन मंगलवार से जनपद में मक्का खरीद का शुभारंभ हो गया। मंगलवार को माधौगंज के केंद्र 61 क्विंटल मक्का की खरीद की गई। डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने बताया कि जनपद की शाहाबाद, संडीला, हरदोई, सांडी, पिहानी व माधौगंज मंडी में क्रय खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज का क्रय केंद्र क्रियाशील हो गया है। दो दिन के अंदर अन्य पांचों केंद्र भी क्रियाशील करा दिए जाएंगे। बताया कि जनपद में इस बार 65 हजार क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य है। केंद्र प्रभारियों को लक्ष्य के अनुरूप खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed