फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Make people aware about cleanliness: Nitin

सफाई के लिए लोगों को जागरूक करें : नितिन

Sat, 02 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Make people aware about cleanliness: Nitin
हरदोई। जिला महिला अस्पताल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शनिवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने फागिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान से मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के बारे में बताएं और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करें। अभियान में जन भागीदारी महत्वपूर्ण है,
विज्ञापन

इसलिए जनपदवासी खुद सजग रहकर अपने घर एवं आसपास विशेष सफाई रखें और किसी प्रकार का जल भराव न होने दें। परिवार में किसी को बुखार आदि की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सक से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वार्डों में मच्छरों की रोकथाम के लिए छिड़काव कराया जा रहा है।
डीएम अविनाश कुमार ने राज्य मंत्री को बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा व आंगनबाड़ी द्वारा गांव स्तर पर सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, आबकारी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला समेत अन्य रहे।
विधायक ने अभियान का किया शुभारंभ
मल्लावां। मल्लावां सीएचसी में विधायक आशीष सिंह आशू ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि इस अभियान से जनता को कई तरीके की बीमारियों से बचाया जा सकेेगा।
अभियान का उद्देश्य साफ-सफाई के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि एएनएम एवं आशा बहुओं को उनके क्षेत्र के गांव में किसी को बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाएं। ईओ मुकेश कुमार निगम, राम सिंह कनौजिया आदि मौजूद थे।

जागरुकता रैली को किया रवाना
बेनीगंज। कोथावां सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपुल वर्मा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख निर्भय वर्मा द्वारा संचारी रोग नियंत्रण को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की।
उन्होंने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed