फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Maithili Thakur's bhajans enthralled the audience with the accompaniment of Rishabh and Aaychhi.

Hardoi News: ऋषभ और अयाची की संगत पर मैथिली ठाकुर के भजनों ने बांधा समा

Wed, 17 Sep 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Maithili Thakur's bhajans enthralled the audience with the accompaniment of Rishabh and Aaychhi.
फोटो-01- खेतुई बालाजी मंदिर परिसर में भजन गाती गायिका मैथिली ठाकुर। संवाद
हरदोई। भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर की मंजीरे पर संगत पर प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने भजनों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। राधिका गोरी से बिरज की छोरी... और नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो... भजनों पर श्रोता जमकर झूमें।
विज्ञापन

श्रीबालाजी मंदिर खेतुई में मंगलवार रात एक संस्था की तरफ से भजन संध्या में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के ब्रांड एंबेसडर प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता पहुंचे।
विज्ञापन

मैथिली ठाकुर ने राम जी चले ना हनुमान के बिना..., तुम उठो सिया सिंगर करो अब धनुष राम ने तोड़ा है..., श्याम चंदा है श्यामा चकोरी..., मोहे कारो कारो जमुना जी को पानी लागे..., सांसों की माला से सिमरु मैं पी का नाम..., राधा-राधा और नटखट नागर नंदा भजो रे मन गोविंदा... के साथ ही भोजपुरी गीत ओ राजा जी... के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। महंत नागेंद्रदास, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, उज्ज्वल सिंह शैलेश आदि बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

फोटो-01- खेतुई बालाजी मंदिर परिसर में भजन गाती गायिका मैथिली ठाकुर। संवाद

फोटो-01- खेतुई बालाजी मंदिर परिसर में भजन गाती गायिका मैथिली ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed