Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mainu, Isha and Shalini won in folk dance

Hardoi News: लोकनृत्य में माेनू, ईशा व शालिनी ने मारी बाजी

Sat, 18 Nov 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Mainu, Isha and Shalini won in folk dance
हरदोई। एक भारत-श्रेष्ठ भारत की थीम पर शुक्रवार को हुए युवा उत्सव में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल लोकगीत शक्ति मिश्र, अनुष्का गुप्ता, केशव तिवारी और लोकनृत्य में मोनू गौतम, ईशा बाजपेयी व शालिनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को गांधी भवन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ डीएम एमपी सिंह ने मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भाषण प्रतियोगिता में प्रिंसी त्रिपाठी, आयुष कटियार, वैभव शुक्ला, पोस्टर प्रतियोगिता में शिवांक गुप्ता, वर्तिका शुक्ला व सौर्या सिंह, कहानी प्रतियोगिता में दिव्यांशी वर्मा, पलक सिंह व शिवांक दीक्षित, फोटोग्राफी में शिव देवल, समीक्षा तिवारी, अभय प्रताप क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

डीएम ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ ही कहा कि युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रतिभागियों को एक मंच दिया गया है। इससे प्रतिभाओं को अपना हुनर प्रदर्शित करने का मौका मिला है। युवाओं को रचनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरित करने की जरूरत है। इससे देश का भविष्य उज्जवल होगा। जब युवा हाथ में हाथ में मिलाकर कदमताल करेंगे को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो जाएगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह, सूरज कुमार आदि युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed