फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Maintenance work disrupts power supply; supply to remain affected on Tuesday as well.

Hardoi News: अनुरक्षण कार्य बिजली आपूर्ति में बाधक, मंगलवार को भी प्रभावित रहेगी आपूर्ति

Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Maintenance work disrupts power supply; supply to remain affected on Tuesday as well.
हरदोई। शहर में विद्युत वितरण निगम के चल रहे जरूरी अनुरक्षण कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पेड़ों की छंटाई, लाइन दुरुस्तीकरण और ट्रांसफार्मर के रख-रखाव के चलते सोमवार को भी शहर के प्रमुख इलाकों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार को भी सुबह 10 बजे से डेढ़ घंटे 10 उपकेंद्र बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली लाइनों के अनुरक्षण का कार्य चल रहा है। सोमवार को 33 केवीए मन्नापुरवा से जुड़े टाउन प्रथम फीडर पौने पांच एक घंटे बंद रहा। बिजली कर्मी गंगा मोटर्स के पास पोल से केबल उतार कर उस पर नया केबल लगा रहे थे। वहीं सांडी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सांडी चुंगी के पास पेड़ काटने से फीडर पौने चार बजे से एक घंटे बंद रहा। इसके अलावा सिटी व कोयल बाग उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को 132 केवीए मन्नापुरवा में अनुरक्षण कार्य होना है। इसलिए मंगलवार सुबह 10 से साढ़े 11 बजे तक 10 उपकेंद्र बंद रहेंगे। इनमें 33 केवीए इंडस्ट्रियल स्टेट, सांडी रोड, सिटी विद्युत उपकेंद्र, तत्योरा, आरटीओ, सुरसा, सांडी आरएफ, हरियावां, बिलग्राम, गुरगुज्जा शामिल हैं। अधिशासी अभियंता प्रेषण खंड मो. सउद ने बताया कि 132 केवीए सब स्टेशन पर काम होना है। इसलिए आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed