फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mahindra and Mahindra launched its first workshop

महेंद्रा एंड महेंद्रा की पहली वर्कशाप शुरू

Sun, 05 Jul 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 05 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra launched its first workshop

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा नरेश अग्रवाल ने महेंद्रा एंड महेंद्रा की पहली वर्कशाप का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
उन्होंने वर्कशाप की डीलर कंपनी सालासर आटोव्हील्स के संचालक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि आटो क्षेत्र में जिले का विकास काफी सुखद है।

इस वर्कशाप से लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। डीलर कंपनी के सुमित बंसल ने बताया कि इस वर्कशाप के माध्यम से महेंद्रा की सभी चार पहिया वाहनों की सर्विस, मरम्मत, बाडीशाप की सुविधाएं कुशल इंजीनियरों की देखरेख में शुरू हो रही है। बताया कि इस वर्कशाप के माध्यम से महेंद्रा के ग्राहकों को अच्छी से अच्छी मानक अनुसार सर्विस मुहैया होगी।

इस मौके पर डीलर कंपनी के प्रदीप बंसल, प्रकाश बंसल, सुमित बंसल कांसेप्ट ग्रुप के सीईओ सजीव अग्रवाल, द ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक अचल अग्रवाल, शासकीय अधिवक्ता अविनाश चंद्र गुप्ता, मिस्बहादुद्दीन, यश अग्रवाल, सूर्यवर्धन अग्रवाल, समीर अग्रवाल, शिखर अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed