{"_id":"5e289dd68ebc3e4afd2fcb30","slug":"mahilayee-kuposan-se-door-hoo-hardoi-news-knp540090188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों संग नियमित हो कुपोषित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों संग नियमित हो कुपोषित महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण-डीएम
विज्ञापन
हरदोई। बच्चों के अलावा गांवों में कुपोषित महिलाओं का भी नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इसके अलावा बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने में ईमानदारी के साथ अधिकारी कार्य करें।
पोषण अभियान के तहत मिशन 120 के तृतीय चरण का शुभारंभ रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। उन्होंने 120 गांवों को गोद लेने वाले 60 जिलास्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, सुपरवाइजर, एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को ईमानदारी के साथ बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभानी चाहिए। 120 गांव के 535 अति कुपोषित एवं 1293 कुपोषित बच्चों को सुपोषण बनाने पर समस्त संबंधित अधिकारी, प्रधान, सुपरवाइजर, आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम विशेष ध्यान देकर तीन माह में इन बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला पंचायत विभाग के अलावा संबंधित ग्राम प्रधान अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि पिछले दो पोषण मिशन अभियान के तहत जनपद के 240 गांव के 3419 बच्चों को कुपोषण मुक्त किया गया है और इसी तरह इस तीसरे चरण में भी समस्त संबंधित अधिकारियों द्वारा लिए गए संकल्प के अनुसार इन 120 गांव के बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाना है। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके रावत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।