{"_id":"5f3c13018ebc3e3cf023cffc","slug":"magic-ruined-child-hardoi-news-knp5775000100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के किनारे खेल रहे मासूम को मैजिक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के किनारे खेल रहे मासूम को मैजिक ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अहरापुर गांव में मंगलवार सुबह घर के पास सड़क किनारे खेल रहे मासूम को मैजिक ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक छोड़कर भाग गया।
अहरापुर निवासी बृजेश खेती करता है। उसके घर के सामने हरदोई-पिहानी मार्ग है। मंगलवार सुबह सात बजे के करीब घर के सभी सदस्य काम में व्यस्त थे। इस बीच उसका इकलौता बेटा निखिल (3) खेलते-खेलते सड़क किनारे पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजरी मैजिक ने निखिल को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि मैजिक को कब्जे में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।