{"_id":"61d354765d31fe25da6c99be","slug":"mafia-of-the-state-will-not-be-able-to-escape-from-maharaj-ji-anil-sharma-athroli-news-ali2822175136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराज जी के सोंटे से बच नहीं पाएंगे प्रदेश के माफिया: अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराज जी के सोंटे से बच नहीं पाएंगे प्रदेश के माफिया: अनिल शर्मा
विज्ञापन
युवा सम्मेलन में राज्यमंत्री का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : ATHROLI
केएमवी इंटर कॉलेज में सोमवार को भाजपा का युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में सूबे में माफिया राज चलता था। लेकिन अब महाराज जी के सोटे से माफिया बच नहीं पा रहे। गुंडों को घसीटकर जेल भेजा गया। विपक्षी पार्टियों के ज्यादातर नेताओं पर आय से अधिक संपत्ति के केस चल रहे हैं। उन्होंने जनता के धन की पिछली सरकार में खूब लूट मचाई थी। ट्रांसफर उद्योग चलता था। आज प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए काम हो रहा है। इस सरकार में भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। योगी सरकार ने ट्रिपल सी यानी करप्शन, क्राइम और कोविड को खत्म करने का काम किया। झूठे फरेबी और जिन्ना का समर्थन करने वाली पार्टियों से सावधान रहें। योगी सरकार को पिछली बार से भी अधिक सीटें देने का प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है।
वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पहले गुंडा माफिया व अराजक तत्वों के कारण दहशत रहती थी। माता बहनें सुरक्षित नहीं थीं। योगी सरकार आने के बाद किसान व महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जातियों के नाम पर बांटने वाले लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। भाजपा सरकार में योजनाएं अंतिम पायदान पर खड़े पात्रों तक पहुंच रही हैं। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिल रहा है।
क्षेत्रीय महामंत्री रुद्रा लक्ष्मीकांत ने कहा कि एक बुलडोजर सड़कों का निर्माण कर रहा है तो दूसरा माफिया की अवैध संपत्ति कब्जा मुक्त कर रहा है। सपाई राम की मर्यादा नहीं जानते। अखिलेश यादव अपने मुंह से राम का नाम लेकर इस नाम को गंदा न करें। सब जानते हैं, उनकी सरकार ने राम भक्तों पर क्या किया था। सपा के लोग झंडा उतारकर घर बैठ जाएं। फिर से योगी सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, सहसवान विस प्रभारी साहब सिंह राजपूत, मनोज कुमार पूर्व प्रमुख, धर्मवीर लोधी, प्रवीणराज सिंह, मनीष भाटी, डा. गोपाल माहेश्वरी, सचिन जैन, संतोष गुप्ता, तिलक राजपूत, राजू प्रधान, ठा. प्रताप सिंह, उदयपाल, प्रशांत लोधी, कुलदीप सिंह, पंकज कुमार, चंद्रभान लोधी, शिवांशु नगाइच, युगलकांत लोधी, जेपी हिंदुस्तानी, दीपक लोधी, दानसहाय अंकल, भगवती प्रसाद, इंजी. भरत राजपूत, विनय ठाकुर, आकाश गुप्ता, राहुल जाटव, लाजपत राय, सनी बजाज, मान सिंह फौजदार, धीरज चौधरी, गौरव शर्मा, सचिन अग्रवाल, कैलाश राजपूत, तोताराम, विक्की चौधरी, शिवम शर्मा, पंकज शर्मा, होमेंद्र राजपूत, अनिल राजपूत, कुलदीप भारद्वाज, सुमित माहेश्वरी, सोमवीर सूर्यवंशी, विक्की चौधरी आदि मौजूद रहे।
लालजी-पिंका ठाकुर प्रकरण में होगी निष्पक्ष जांच: संदीप
भाजपा नेता लालजी वर्मा व पिंका ठाकुर विवाद के मामले में लोधी महासभा द्वारा किए जा रहे आंदोलन को लेकर पत्रकारों ने संदीप सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह प्रकरण सरकार के भी संज्ञान में है। पुलिस छोटी से छोटी चीज को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कोई भी निर्दोष व्यक्ति इसमें नहीं फंसेगा। दूध का दूध पानी का पानी होगा। हरेक व्यक्ति को इसमें न्याय मिलेगा। कार्यक्रम स्थल पर लगे होर्डिंग्स में पूर्व सीएम कल्याण सिंह का फोटो नदारद देख कुछ कार्यकर्ताओं में रोष था। इसे लेकर जब राज्यमंत्री अनिल शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पोस्टर पर फोटो है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है बाबूजी हमारे दिलों में बसे हैं। हम बाबूजी की आदर्शों को लेकर ही जनता के बीच हैं।