फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   maadhauganj blaak pramukh ke viruddh avishvaas prastaav

माधौगंज ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव

Fri, 07 Sep 2018 12:08 AM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 07 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
maadhauganj blaak pramukh ke viruddh avishvaas prastaav
डीएम के कैंप कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मौजूद भाजपा विधायक आशीष सिंह पटेल - फोटो : amarujala
प्रदेश सरकार में कई बार कैबिनेट मंत्री रहे राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेश अग्रवाल की करीबी माधौगंज की ब्लाक प्रमुख कंचनप्रभा के विरुद्ध गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। बिलग्राम-मल्लावां के भाजपा विधायक आशीष सिंह पटेल आशू के नेतृत्व में 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे। डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव के साथ दिए गए शपथ पत्रों का सत्यापन कराने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को आवास पर तलब कर लिया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 65 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र दिया है।  
विज्ञापन



माधौगंज की ब्लाक प्रमुख कंचनप्रभा वर्ष 2015 में हुए चुनाव में सपा शासनकाल में निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। इनके पति विवेक सिंह वर्ष 2005 से वर्ष 2010 तक माधौगंज के ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। विवेक सिंह को नरेश अग्रवाल के अति करीबी लोगों में शुमार किया जाता है। नरेश अग्रवाल की कृपा से ही कंचनप्रभा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। कंचनप्रभा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आने की सुगबुगाहट पिछले लगभग एक पखवारे से थी। गुरुवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे बिलग्राम-मल्लावां के भाजपा विधायक आशीष सिंह पटेल आशू के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख रीना सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, बावन के ब्लाक प्रमुख समीर सिंह डीएम आवास पर पहुंचे। इनके साथ में कई लग्जरी वाहनों में माधौगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य भी पहुंचे। डीएम को रीना सिंह ने अविश्वास का प्रस्ताव सौंपा।
विज्ञापन



पक्ष में 65 शपथ पत्र भी दिए गए। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह को बुलाकर शपथ पत्रों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इस पर डीपीआरओ ने सत्यापन शुरू कराया। खबर लिखे जाने तक सत्यापन का कार्य चल रहा था। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो 65 शपथ पत्र दिए गए हैं। मौके पर 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही मौजूद थे। । माधौगंज में कुल 91 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद हैं। इनमें से 1 पद रिक्त चल रहा है। अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए 46 सदस्यों की ही आवश्यकता है। इस लिहाज से अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।  अब जिलाधिकारी अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए तारीख तय करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव स्वीकृत होने के न्यूनतम 15 दिन और अधिकतम एक माह के अंदर मतदान होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed